न्याय के लिए अब हाईकोर्ट जायेगा पहलू का परिवार, पहलू खान की हत्या की फिर से होगी जांच

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- 2017 में बहरोड़ अलवर में हुए पहलू मॉब लिंचिंग मामले में गहलोत सरकार ने केस की दोबारा जांच कराने की बात कही…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- 2017 में बहरोड़ अलवर में हुए पहलू मॉब लिंचिंग मामले में गहलोत सरकार ने केस की दोबारा जांच कराने की बात कही है, जिसके बाद एक बार फिर पीड़ित परिवार में न्याय मिलने की उम्मीद जागी है | दरअसल कुछ दिन पहले संदेह का लाभ देते हुए अलवर कोर्ट ने पहलू खान की हत्या के मामले में पकड़े गए सभी आरोपियों को बरी कर दिया था, जिसके बाद पहलू खान के परिवार ने इस फैसले को लेकर उच्च कोर्ट में जाने की बात कही थी, लेकिन अब जब राज्य सरकार ने केस की दोबारा जांच कराने की बात कही है |

पहलू के परिवार को ये विश्वास होने लगा है कि, सरकार के दखल के बाद पुलिस की जांच सही दिशा में जाएगी और दोषियों को सजा जरूर मिलेगी | पहलू खान के बेटे इरशाद ने कहा कि भले ही राजस्थान सरकार मामले की दोबारा से जांच करा रही हो , लेकिन बावजूद इसके अपने वकीलों से कानूनी राय लेकर उनका परिवार राजस्थान हाईकोर्ट का दरवाजा जरूर खटखटाएगा| पहलू खान के परिवार का कहना है कि, अगर पिता को न्याय दिलाने के लिए जमीन जायदाद घर सब बिक जाए तब भी वो हाईकोर्ट या सुप्रीम कोर्ट में जाना पड़ा तो न्याय लेकर ही रहेंगे ।

Watch Video

https://youtu.be/I2ZoblsKbxE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *