DSP विक्रम कपूर सुसाइड केस में इंस्पेक्टर गिरफ्तार

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- डीएसपी विक्रम कपूर सुसाइड मामले में पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर इंस्पेक्टर अब्दुल सईद को गिरफ्तार किया है | जिसे…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- डीएसपी विक्रम कपूर सुसाइड मामले में पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर इंस्पेक्टर अब्दुल सईद को गिरफ्तार किया है | जिसे निलंबित भी कर दिया गया है | आरोपी इंस्पेक्टर पर एक अन्य शख्स के साथ मिलकर डीएसपी विक्रमजीत कपूर को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगा है |

लिहाजा पुलिस गिरफ्तार किए गए इंस्पेक्टर को आज कोर्ट में पेश करेगी, जहां पूछताछ के लिए आरोपी को रिमांड पर लिया जायेगा | हालांकि इस सुसाइड केस की जांच के लिए एसआईटी भी गठित कर दी गई है | एसीपी क्राइम अनिल यादव को इसका इंचार्ज बनाया गया है | क्राइम ब्रांच सेक्टर 30 प्रभारी इंस्पेक्टर विमल, उप निरीक्षक रविंद्र और उप निरीक्षक सतीश एसआईटी की टीम में शामिल हैं |

Watch Video

https://youtu.be/9w19yCWJbeo

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *