ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- भारतीय जनता पार्टी की सांसद रूपा गांगुली के बेटे आकाश मुखर्जी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस आकाश मुखर्जी को कार हादसे के मामले में हिरासत में लिया है। इस मामले में रूपा गांगुली के बेटे पर आरोप लगा है कि वो कार चलाते हुए नशे में था जिस के बाद पुलिस ने ये कार्रवाई की है। पुलिस का इस मामले में कहना है कि आकाश मुखर्जी ने दक्षिण कोलकाता के एक क्लब की दीवार में अपनी कार से टक्कर मार दी थी। साथ ही पुलिस ने ये भी बताया कि ये हादसा इतना ज्यादा भयानक था कि कई लोग इस हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बचे।
साथ ही पुलिस का ये भी कहना था कि कार का दीवार से टकरा जाने के कारण दीवार का एक हिस्सा गिर गया था। इस हादसे के समय आकाश नशे में था जिस कारण उसको भी मामूली चोटें आई थी। वही इस पुलिस की इस कार्रवाई के बाद बीजेपी सांसद रूपा गांगूली ने पीएम नरेद्र मोदी को टवीट करते हुए कहा कि मेरे बेटा मेरे आवास के पास ही हादसे का शिकार हो गया था। उन्होने ही पुलिस को फोन किया था ताकि पुलिस इस हादसे को कानूनी पहलुओं से देखे।
My son has met with an accident near MY RESIDENCE.
I called police to tke care of it with all legal implications
No favours/ politics plz.I love my son & will tk cr of him BUT, LAW SHOULD TAKE ITS OWN COURSE. न मै घलत करती हूं, न मै सेहेती हू @narendramodi
मै बिकाऊ नही हूँ— Roopa Ganguly (@RoopaSpeaks) August 15, 2019
साथ ही उन्होने ये भी कहा कि इस मामले में किसी भी तरह की कोई राजनीति ना की जाए। वो अपने बेटे को प्यार करती है पर कानून को अपना काम करना चाहिए। इसके ही साथ ही उन्होने इस मामले में पीएम नरेंद्र मोदी को टवीट करते हुए कहा कि वो ना तो गलत करती है और ना ही गलत सहती है। ना ही वो बिकाऊ है। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने आकाश मुखर्जी के खिलाफ धारा 427, धारा 279 के तहत केज दर्ज किया है।

