15 अगस्त को जम्मू कश्मीर के कोने-कोने में शान से लहराएगा ‘तिरंगा’

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जम्मू कश्मीर के कोने-कोने में तिरंगा फहराया जाएगा। देश की आन-बान और शान तिरंगे के रंग में…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जम्मू कश्मीर के कोने-कोने में तिरंगा फहराया जाएगा। देश की आन-बान और शान तिरंगे के रंग में जम्मू कश्मीर भी रंग जाएगा।

india

जी हां, भाजपा की प्रदेश इकाई ने हर पंचायत में तिरंगा फहराने के लिए खादी और सिल्क के 50 हजार झंडे दिल्ली मंगवाए हें। नए बने केंद्र शासित प्रदेश में 15 अगस्त के मौके पर चार हजार से ज्यादा पंचायतों में ये झंडे फहराए जाएंगे।इसके लिए सुरक्षा के कड़े इंजताम किए गए हैं।

tricolor

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रविंदर रैना के अनुसार, सिल्क के 25 हजार और खादी के 25 हजार तिरंगे को दिल्ली में विशेष आर्डर देकर मंगवाया गया है। इसे जम्मू, श्रीनगर और लेह में बांटा जाएगा। इसके अलावा रंगारंग कार्यक्रम भी किए जाएंगे। सभी सरपंचों और पंचों को कार्यक्रम की रूपरेखा दे दी गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *