फरीदाबाद के DCP की आत्महत्या का खुला राज, मिला सुसाइड नोट

ऑनलाइन डेस्क लिविंग इंडिया न्यूज: फरीदाबाद में डीसीपी विक्रम कपूर की आत्महत्या मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस को जांच के दौरान उनके घर…

ऑनलाइन डेस्क लिविंग इंडिया न्यूज: फरीदाबाद में डीसीपी विक्रम कपूर की आत्महत्या मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस को जांच के दौरान उनके घर से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उन्होंने एक इंस्पेक्टर समेत दो लोगों को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है।

सुसाइड नोट में उन्होंने लिखा है कि,अब्दुल नाम का इंस्पेक्टर अपने एक साथी के साथ उन्हें ब्लैकमेल कर रहा था, जिससे तंग आकर सुसाइड करने जैसा कदम उठाने जा रहे हैं। बता दें, विक्रम कपूर फरीदाबाद-एनआईटी के डीसीपी थे। वे फरीदाबाद के सेक्टर-30 स्थित अपने घर में अपनी पत्नी के साथ रहते थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *