लंदन में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव से वापिस भारत पहुंचे उद्योग मंत्री विपुल गोयल

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:लंदन में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में शिरकत करने पहुंचे उद्योग मंत्री विपुल गोयल आज भारत लौट आए हैं। वापिस लौटने पर…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:लंदन में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में शिरकत करने पहुंचे उद्योग मंत्री विपुल गोयल आज भारत लौट आए हैं। वापिस लौटने पर दिल्ली एयरपोर्ट पर उद्योग मंत्री विपुल गोयल और हरियाणा के प्रतिनिधिमंडल का जोरदार स्वागत किया गया।

विपुल गोयल ने कहा कि लंदन में आयोजित गीता महोत्सव के हर कार्यक्रम में भारी उत्साह देखने को मिला है। उन्होंने कहा कि सोमवार को गीता महोत्सव के समापन मौके पर लंदन में शोभायात्रा निकाली गई थी, जिसमें सभी धर्मों के लोगों ने हिस्सा लिया। उन्होने कहा कि, अगर आज के दौर में हर कोई अपने अंदर गीता को आत्मसात कर ले, तो फिर हर एक इंसान गीता के संदेश के प्रेरित होकर इसी रास्ते पर चलने लगेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *