इनेलो को फिर एक तगड़ा झटका, बीजेंद्र लोहान ने थामा भाजपा का हाथ

  ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: विधानसभा चुनावों के नजदीक आते- आते हरियाणा की राजनीति में बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। हरियाणा में बीजेपी का कुनबा…

 

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: विधानसभा चुनावों के नजदीक आते- आते हरियाणा की राजनीति में बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। हरियाणा में बीजेपी का कुनबा लगातार बढ़ता हुआ दिख रहा है। आज इनेलो को फिर एक बड़ा झटका लगा है, इनेलो नेता बिजेंद्र लोहान ने बीजेपी ज्वाइन कर ली है।

बता दें कि बीजेंद्र लोहान फुटगोल्फ के राष्ट्रीय अध्यक्ष और हरियाणा ओलंपिक के प्रदेश अध्यक्ष हैं। लोहान ने नारनौंद में एक कार्यक्रम के दौरान वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु की मौजूदगी में भाजपा का दामन थामा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *