‘बंद’ का हरियाणा में भी दिखा असर, इन जिलों में प्रदर्शनकारियों ने मचाया तांडव

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर दिल्ली में श्री गुरु रविदास जी का मंदिर गिराने के बाद रविदास समाज का गुस्सा सातवें आसमान…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर दिल्ली में श्री गुरु रविदास जी का मंदिर गिराने के बाद रविदास समाज का गुस्सा सातवें आसमान पर है। रविदास समाज इसका जमकर विरोध कर रहा है। मंगलवार को ‘बंद’ का पंजाब के अधिकतर जिलों में काफी असर देखने को मिल रहा है। रविदास समाज के लोग रोष व्यक्त करने के लिए सड़को पर उतर गए हैं। इससे यातायात भी ठप हो गया है। बसें नहीं चल रही है। पंजाब में अधिकतर बाजार और स्कूल बंद हैं।

‘बंद’ का पंजाब के बाद हरियाणा में भी खासा असर देखने को मिल रहा है। हरियाणा में भी कई जिलों में लोगों ने प्रदर्शन किया।फतेहाबाद के रतिया शहर में प्रदर्शनकारियों ने बसें रोकी। इससे कई घंटों तक जाम लग गया।
Video देखें…

https://www.facebook.com/LivingIndiaNewschannel/videos/2045679165536944/

haryana

सिरसा में हुए प्रदर्शन में कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर भी शामिल हुए। वहीं पानीपत में लघुसचिवालय के सामने फ्लाईओवर के नीचे लोगों ने प्रदर्शन किया। करनाल में सड़कों पर बड़ी संख्या में उतरे लोगों ने नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। photo

बता दें, दिल्ली के तुगलकाबाद में श्री गुरु रविदास मंदिर तोड़ने के विरोध में 13 अगस्त को ‘आल इंडिया आदि धर्म मिशन’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत सतविंदर हिरा व साधु समाज के प्रधान संत सरवण दास महाराज ने ‘पंजाब बंद’ की घोषणा की थी। पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने यह ऐलान किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *