Article 370: ईद के मौके पर पाकिस्तानी कप्तान सरफराज अहमद ने दिया बड़ा बयान

ऑनलाइन डेस्क लिविंग इंडिया न्यूज: जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद पाकिस्तान बौखला गया है। पाकिस्तान के राजनेता, फिस्मी सितारे और क्रिकेटर्स…

ऑनलाइन डेस्क लिविंग इंडिया न्यूज: जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद पाकिस्तान बौखला गया है। पाकिस्तान के राजनेता, फिस्मी सितारे और क्रिकेटर्स इस फैसले पर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। शाहिद अफरीदी ने इस मामले पर चुप्पी साधने पर संयुक्त राष्ट्र को खरी-खोटी सुनाई। अब पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान सरफराज अहमद ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

statement
सोमवार को ईद के मौक पर मीडिया से बातचीत करते हुए सरफराज अहमद ने कहा कि, मैं अल्लाह से प्रार्थना करता हूं कि वो इस मुश्किल वक्त में हमारे कश्मीरी भाइयो की मदद करें। हम उनकी तकलीफ समझते और महसूस करते हैं। पूरा पाकिस्तान उनके साथ खड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *