हरियाणा और रूस के बीच व्यापार और निवेश को लेकर कई ज्ञापन साइन, जानिये-

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिाया न्यूज: रूस पहुंचे हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कई अहम निर्णय लिए हैं। हरियाणा और रूस के बीच टिम्बर, हेल्थकेयर, रियल एस्टेट…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिाया न्यूज: रूस पहुंचे हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कई अहम निर्णय लिए हैं। हरियाणा और रूस के बीच टिम्बर, हेल्थकेयर, रियल एस्टेट और शिक्षा सहित कई अन्य क्षेत्रों में व्यापार और निवेश करने को लेकर एक समझौता ज्ञापन पर साइन किए गए।

बता दें कि हरियाणा की ओर से मुख्यमंत्री मनोहर लाल और रूस की ओर से साखा (याकाटुकिया) प्रांत के प्रमुख, एसेन निकोलेव ने केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल की उपस्थिति में इस समझौता ज्ञापन पर साइन किए हैं। इससे हरियाणा और साखा रिपल्ब्कि ऑफ दी रशियन फेडरेशन के बीच आर्थिक सहयोग को मजबूती मिलेगी।

दरअसल,  पीएम नेरंद्र मोदी सितंबर में रूस जाएंगे। पीएम मोदी रूस में होने वाले ईस्र्टन-इकॉनोमिक-फोरम में भाग भी लेंगे। इसी के चलते केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल के नेतृत्व में भारत से एक व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल 11 से 14 अगस्त तक रूस के दौरे पर गया है, जिसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर विशेष रूप से शामिल हैं।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपना वक्तव्य रूसी भाषा में दिया। उन्होंने रूस के व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल के साथ तेल, गैस और ऊर्जा के क्षेत्र में सहयोग और निवेश करने की संभावनाएं तलाशने पर चर्चा की।

इस दौरे के दौरान हरियाणा के व्यापारिक प्रतिनिधियों ने रूसी समकक्षों के साथ बी-2-बी बैठकें की। यमुनानगर प्लाईवुड क्लस्टर के प्रतिनिधियों ने टिम्बर क्षेत्र में रूस के साथ व्यापार और निवेश के अवसरों का पता लगाने के लिए मीटिंग में हिस्सा लिया।
इसके अलावा, हरियाणा के स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र के प्रतिनिधियों की रूसी हेल्थकेयर उद्योग में निवेश की संभावनाओं और व्यवहार्यता की प्रकृति का आंकलन करने के लिए रूसी व्यापार प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक काफी सकारात्मक रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *