कांग्रेसी में नहीं कोई गुटबाजी, जो भी भाजपा को देने चाहता है धक्का वो पहुंच जाए रोहतक- हुड्डा

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:18 अगस्त को रोहतक में होने जा रही कांग्रेस की महापरिवर्तन रैली का निमंत्रण देने के लिए पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा भिवानी…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:18 अगस्त को रोहतक में होने जा रही कांग्रेस की महापरिवर्तन रैली का निमंत्रण देने के लिए पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा भिवानी पहुंचे। भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि वर्तमान सरकार ने तो केवल हमारे कामों के उद्घाटन किए हैं और कुछ नहीं किया। अगर एक भी विकास का कार्य किया हो, तो वे बताएं और उनके कार्यकाल में अनेकों घोटाले भी सामने आए हैं।

हुड्डा ने कहा कि इस सरकार से सभी वर्ग दुखी है, चाहे वो कर्मचारी हो या चाहे वो व्यापारी हो। सरकार ने तो एमएससी एमए किए पढ़े लिखे बच्चों को ग्रुप डी की नौकरी दी है, जिससे हमारे पढ़े लिखे बच्चों का सम्मान गिरा है। उन्होंने कहा कि इस रैली से एक आह्वान करेंगे कि हरियाणा के लोगों का किस तरह से निजात होगा इसका खुलासा वही होंगा। हमारा एक ही लक्ष्य है और एक ही नारा है खट्टर सरकार एक धोखा है हरियाणा बचाओ मौका है।

हुड्डा ने कहा कि वर्तमान सरकार ने सभी भर्तियां परचून की दुकान बनाकर रख दी हैं, सरकार का ऐसा कोई भी पेपर नहीं जो लीक नहीं हुआ हो । वहीं उन्होंने कहा कि वे धारा 370 का समर्थन करते हैं। कोंग्रेस के बिखराव पर हुड्डा ने कहा कि कोंग्रेस में कोऊई भी गुटबाजी नहीं है।
उन्होंने सभी कांग्रेसी नेताओं के साथ बीजेपी के नेताओं को भी इस रैली में आमंत्रित किया है और कहा कि जो भी इस सरकार को धक्का देना चाहता है, वे सभी इस रैली में आमंत्रित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *