बीजेपी में शामिल होने के बाद बोलीं बबीता फोगाट, मैं मोदी जी की बड़ी फैन हूं

ऑनलाइन डेस्क लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले इन दिनों प्रदेश की राजनीति में दल-बदल का भूचाल आया हुआ है | बीजेपी अपनी रणनीति…

ऑनलाइन डेस्क लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले इन दिनों प्रदेश की राजनीति में दल-बदल का भूचाल आया हुआ है | बीजेपी अपनी रणनीति के तहत विरोधी खेमों में सेंध लगाने में कामयाब होती दिख रही है | कांग्रेस, और इनेलो से टूटकर बीजेपी का दामन थामने वाले नेताओं में अब जेजेपी के नेता भी शुमार हो गए हैं | बीजेपी के बढ़ते कुनबे में आज जेजेपी खेल विंग के अध्यक्ष महावीर फोगाट अपनी बेटी पहलवान बबीता फोगाट के साथ बीजेपी में शामिल हो गए हैं | बीजेपी हरियाणा प्रभारी अनिल जैन की मौजूदगी में दोनों ने बीजेपी का दामन थामा | इस दौरान बीजेपी प्रभारी अनिल जैन ने कहा की पार्टी में योगदान देने वालों का तांता लगा हुआ है | बीजेपी के देशहित के फैसलों से प्रभावित होकर अब दूसरे दलों के नेता बीजेपी में शामिल हो रहे हैं | बता दें कि बीजेपी में शामिल होने से पहले महावीर फोगाट ने जेजेपी से त्याग पत्र दिया, जिसे पार्टी की तरफ से मंजूर भी कर लिया गया है।

दरअसल बबीता फोगाट के बीजेपी में शामिल होने की चर्चाएं पहले से ही चल रही थी और हाल ही में बबीता फोगाट ने जो ट्वीट सीएम मनोहर लाल के समर्थन में किया था, उससे फौगाट फैमिली के बीजेपी के तरफ होने का संकेत मिलता है | सीएम मनोहर लाल जब धारा 370 के खत्म होने को लेकर कश्मीर की लड़कियों पर दिये बयान पर घिरे तो, बबीता ने उनका समर्थन कर दिया | उन्होने ट्वीटि किया कि, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है, जिससे हमारी बहन-बेटियों के बारे में गलत बोला गया हो मेरी मीडिया से प्रार्थना है कि उनके बयान को गलत तरीके से जनता के सामने पेश न करें |

Watch Video

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *