ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद पाकिस्तान पूरी तरह से बौखला गया है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की यह बौखलाहट सोशल मीडिया पर देखी जा सकती है। इमरान खान को किसी भी देश से मदद नहीं मिल रही है। फिर भी वे दूसरे देशों मदद के लिए गिड़गिड़ा रहे हैं।
I am afraid this RSS ideology of Hindu Supremacy, like the Nazi Aryan Supremacy, will not stop in IOK; instead it will lead to suppression of Muslims in India & eventually lead to targeting of Pakistan. The Hindu Supremacists version of Hitler's Lebensraum.
— Imran Khan (@ImranKhanPTI) August 11, 2019
एक बार फिर उन्होंने ट्वीट कर दूसरे देशों से मदद की गुहार लगाई है और कश्मीर के मसले पर दखल देने की अपील की है। उन्होंने ट्वीट जारी कर कहा है कि, आरएसएस की निजी विचारधारा के कारण कश्मीर में कर्फ्यू की स्थिति है। कश्मीर के लोगों का उत्पीड़न किया जा रहा है और कश्मीरियों की नरसंहार की स्थिति बन गई है। आगे लिखा है कि, जम्मू-कश्मीर की डेमोग्रफी को चेंज करने के लिए जातीय संहार किया जा रहा है। विश्व के दूसरे देशों से सवाल करते हुए इमरान खान ने कहा है कि,क्या दुनिया इसे चुपचाप देखती रहेगी? म्यूनिख में जैसे हिटलर को लेकर चुप थे, वैसे ही हिंदुस्तान पर भी चुप रहेंगे?
