ऑनलाइन डेस्क लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए एक नया गठबंधन हुआ है | दुष्यंत चौटाला की पार्टी जननायक जनता पार्टी और बहुजन समाज पार्टी आगामी हरियाणा विधानसभा का चुनाव मिलकर लड़ेंगे |
हालांकि इससे पहले जेजेपी का आप से गठबंधन हुआ था तो वहीं बीएसपी का लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी से | लेकिन दोनों ही दलों का ये गठबंधन लोकसभा उपचुनाव के नतीजों के बाद टूट गया |
लिहाजा अब जेजेपी और बीएसपी मिलकर विधानसभा चुनाव में एक नया फार्मूला हिट करने में जुट चुकी है | नए गठबंधन के अनुसार राज्य की 90 विधानसभा सीटों में से 50 पर जेजेपी तो बाकि की बची 40 सीटों पर बीएसपी चुनाव लड़ेगी |
Watch Video
