मुख्यमंत्री ने कश्मीर की लड़कियों को लेकर जो बयान दिया है वो स्वागत योग्य-केंद्र मंत्री रत्न लाल कटारिया

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:सीएम मनोहर लाल के कश्मीरी लड़कियों पर दिए बयान पर केंद्र मंत्री रत्न लाल कटारिया ने प्रतिक्रिया दी है। रतनलाल कटारिया ने…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:सीएम मनोहर लाल के कश्मीरी लड़कियों पर दिए बयान पर केंद्र मंत्री रत्न लाल कटारिया ने प्रतिक्रिया दी है। रतनलाल कटारिया ने कहा है कि मुख्यमंत्री ने कश्मीर की लड़कियों को लेकर जो बयान दिया है वो स्वागत योग्य है।

रतनलाल कटारिया ने कहा है कि जो बाधाएं 370 धारा ने खड़ी की हुई थी, वो सारी बाधाएं दूर हो गयी हैं। इसलिये वो एक वेलकम स्टेप है।

दरअसल, केंद्रीय राज्य मंत्री रतनलाल कटारिया रविवार को पंचकूला के सेक्टर-5 स्थित महाराजा अग्रसैन चैरिटेबल ट्रस्ट पंचकूला के 5वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि लोकसभा में इस सत्र में 37 बिल पास किये गए हैं। अनुच्छेद 370 को हटाए जाने पर कहा कि ये देश की जनता और सरकार के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *