ऑनलाइन डेसक लिविंग इंडिया न्यूज: आगामी 18 अगस्त को रोहतक में आयोजित होने वाली पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की रैली में कार्यकर्ताओं को आमंत्रण देने के लिए खुद भूपेंद्र सिंह हुड्डा आज फरीदाबाद पहुंचे और अपने समर्थकों से रूबरू हुए। सोनिया गांधी के अंतरिम अध्यक्ष बनने को लेकर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने इसे अच्छा तो कहा लेकिन चेहरे से वो खुशी भूपेंद्र सिंह हुड्डा के दिखाई नहीं दी। जननायक जनता पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के गठबंधन पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा बोले तेल देखो और तेल की धार देखो।
भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा गठबंधन होगा तो समान विचारधारा और सोच की पार्टियों से उनका गठबंधन होगा और इनेलो उनकी विचारधारा की पार्टी नहीं है। कार्यक्रम में मौजूद सभी विधायक पूर्व विधायक और हुड्डा समर्थकों ने 18 अगस्त को फरीदाबाद से भारी संख्या में रोहतक पहुंचने का हुड्डा को आश्वासन दिया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए हुड्डा प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि इस सरकार में न तो कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज है और ना ही किसी तरह की सरकार में बात दिखाई देती है |
Watch Video
