कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक, सोनिया गांधी बनीं कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष

ऑनलाइन डेसक लिविंग इंडिया न्यूज: दिल्ली में कांग्रेस वर्किंग की कमेटी की बैठक में कई अहम फैसले लिए गये | सबसे पहले राहुल गांधी को अध्यक्ष…

ऑनलाइन डेसक लिविंग इंडिया न्यूज: दिल्ली में कांग्रेस वर्किंग की कमेटी की बैठक में कई अहम फैसले लिए गये | सबसे पहले राहुल गांधी को अध्यक्ष के पद पर बरकरार रहने के लिए आग्रह किया गया लेकिन वो नहीं माने | उसके बाद कमेटी ने सोनिया गांधी को अंतरिम अध्यक्ष चुनने का फैसला लिया, यानी जबतक कांग्रेस में अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं होती सोनियां गांधी कांग्रेस का नेतृत्व करेंगी। इसके अलावा कश्मीर मुद्दे पर कांग्रेस कार्यसमिति ने चिंता जताई |

कांग्रेस कार्यसमिति ने इस पर भी चिंता जताई कि जम्मू-कश्मीर के सभी पार्टियों के राजनीतिक नेतृत्व को गिरफ्तार कर लिया गया है। कांग्रेस कार्यसमिति ने देश की सरकार से आग्रह किया कि वो एक ट्रांसपेरेंट तरीके से काम करते हुए सभी विपक्षी दलों के सांझा डेलिगेशन को जम्मू-कश्मीर जाने की इजाजत दे |

Watch Video

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *