ऑनलाइन डेसक लिविंग इंडिया न्यूज: पंचकूला के सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती हुई एक महिला ने बाथरूम में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक महिला की पहचान 33 वर्षीय पुनीत के रूप में हुई है और वो चंडीगढ़ की रहने वाली थी।
बताया जा रहा है कि चंडीगढ़ की रहने वाली एक महिला पेट दर्द की शिकायत के चलते पंचकूला सेक्टर- 6 के अस्पताल में भर्ती हुई थी और देर रात करीब 3 बजे महिला ने अस्पताल के ही बाथरूम में फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतका के पति ने बताया कि आत्महत्या के कारण का उन्हें पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच करने में जुटी हुई है।

