ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: देश में ऑटोमोबाइल बाजार की स्थिति दयनीय रूप धारण कर चुकी है। आलम यह है कि, कार और बाइक की बिक्री लगातार गिरती जा रही है। ऐसे में सरकार के पसीने छूटना शुरू हो गए है। दरअसल, बाइक निर्माता कंपनियां बड़े पैमाने पर नौकरियों में कटौतियां कर रही हैं। वहीं कई कंपनियों ने अपने कारखानों को भी बंद कर दिया है।
बिक्री न होने के चलते टाटा मोटर्स ने पिछले दो हफ्तों में अपने चार संयंत्रों को बंद कर दिया है। टाटा मोटर्स के एक बयान में कहा है कि, डिमांड और स्प्लाई में आए अंतर के चलते ऐसा किया गया है। वहीं महिंद्रा ने कहा है कि अप्रैल और जून महीने के बीच 5 से 13 दिन ऐसी स्थिति रही तब उत्पादन हुआ ही नहीं।

एक निजी रिपोर्ट के अनुसार, बीते अप्रैल महीने से 3.50 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है।
कार और बाइक निर्माता कंपनियों ने देश भर में 15,000 और कंपोनेंट निर्माताओं ने तकरीबन 1 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को बाहर निकाला था। अब देश में बेरोजगारी बढ़ रही है और पीएम मोदी के सामने बढ़ती बेरोजगारी एक बड़ी चुनौती बनती जा रही है।
