कल कुरुक्षेत्र में ऑल हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन की मीटिंग, कई मुद्दों पर होगी चर्चा

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:11 अगस्त को कुरुक्षेत्र में ऑल हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन की राज्य कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन किया गया है। इस बैठक की…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:11 अगस्त को कुरुक्षेत्र में ऑल हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन की राज्य कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन किया गया है। इस बैठक की अध्यक्षता राज्य प्रधान हरिनारायण शर्मा और संचालन महासचिव बलवान सिंह दोदवा करेंगे।

इस बैठक में राज्य, केंद्रीय कमेटी के सभी सदस्य और डिपो- सब डिपुओं के प्रधान,सचिव और कैशियर हिस्सा लेंगे। बता दें कई मुद्दों पर इस मीटिंग में चर्चा की जाएगी, जिसमें बैठक में रोडवेज की वर्तमान स्थिति,किलोमीटर स्कीम घोटाला, हड़ताल के दौरान हुई उत्पीड़न कार्यवाही, तकनीकी कर्मचारियों के राजपत्रित अवकाशों में की गई कटौती को बहाल करवाने, मुख्यालय द्वारा लम्बे समय से निलम्बित चल रहे चालक और परिचालकों को बहाल करवाने, लम्बित पड़ी सभी समस्याओं का समाधान करवाने और 18 अगस्त को करनाल में होने वाली जनरल हाउस की बैठक को सफल बनाने के लिए विस्तार से चर्चा की जायेगी। इसके साथ ही आगे की रणनीति तय की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *