ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: 2008 में हुए मुंबई हमले के आरोपी अजमल कसाब को जिंदा पकड़ने वाले पुलिस अधिकारियों पर मुंबई पुलिस आयुक्त ने शिकंजा कसा है। मुंबई पुलिस आयुक्त संजय बर्वे ने पीआई संजय गोविलकर और दूसरे अन्य एपीआई जितेंद्र सिंगोट को मुंबई पुलिस आयुक्त ने निलंबित कर दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, इन दोनों पुलिस अधिकारियों को दाऊद इब्राहिम के गुर्गे सोहेल भामला को छोड़ने के आरोप में निलंबित किया गया है। सोहेल को दुबई से लौटते वक्त मुंबई एयरपोर्ट से पुलिस ने हिरासत में लिया था। सोहेल भामला के खिलाफ लुक ऑउट नोटिस जारी था। पूछताछ करने के बाद उसे छोड़ दिया गया। ऐसे मे लापरवाही बरतने के लिए पुलिस आयुक्त संजय बर्वे ने दोनों को निलंबित कर दिया है। साथ ही मामले में जांच के आदेश दिए हैं।

