ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:दिल्ली में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया । ये मीटिंग पार्टी के नए अध्यक्ष को लेकर रखी गई थी, जिसमें राहुल गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी , अशोक तंवर, कुलदीप बिश्नोई, आशा कुमारी, मोती लाल वोहरा भी मौजूद रहे। इस मीटिंग में अध्यक्ष पद को लेकर पांच CWC को पांच हिस्सों में बांटा गया था।
पहले दौरे की बैठ खत्म हो गई है और जो पांच कमेटी बनाई गई हैं, वे रायशुमारी कर रही हैं। वहीं, राहुल गांधी और सोनिया गांधी CWC की बैठक से बाहर निकल गए हैं।
सूत्रों के मुताबिक सोनिया गांधी ने ये कहा है कि इस कमेिटी में हमारा नाम डालना सही नहीं है, हम इस प्रक्रिया में शामिल नहीं हो सकते, इसलिए हम बैठक से जा रहे हैं। राहुल गांधी केरल जाने की बात कहकर वहां से निकल गए हैं।बैठक खत्म होने के बाद लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि सीडब्ल्यूसी के सदस्य रात 8.30 बजे दोबारा मिलेंगे और 9 बजे तक नाम फाइनल होने की उम्मीद है।

