ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद जहां कई देश भारत के खिलाफ हें, वहीं रूस ने इस फैसले पर भारत के समर्थन दिया है। रूस के विदेश मंत्रालय की ओर से एक बयान जारी किया है। जिसमोॆ कहा गया है कि, जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे में बदलाव और उसे दो हिस्सों में बांटकर केंद्र शासित प्रदेश बनाने का फैसला भारत के संविधान के दायरे में लिया गया।
बयान में आगे कहा गया है कि, रूस हमेशा भारत-पाक के बीच सामान्य रिश्तों का पक्षधर रहा है और उम्मीद है कि दोनों देश किसी भी विवाद को राजनीतिक और राजनयिक संवाद और द्विपक्षीय तरीकों से सुलझाएंगे।

