बच्चे की हत्या करने के बाद हो रही थी शव को काटने की तैयारी, पलभर में हुआ कुछ ऐसा

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां दिन दहाड़े अपराधियों ने एक मासूम को…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां दिन दहाड़े अपराधियों ने एक मासूम को मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद जब उनका मन न भरा तो वे बच्चे के शव को काटने की कोशिश करने लगे। इतने में एक महिला वहां से गुजरी और उसने बदमाशों को शव काटते देख लिया। महिला यह सब देखकर चौंक गई और उसने शोर मचाया, इतने में बदमाश मौका देख फरार हो गए।

CRIME

पुलिस के अनुसार थाना हाईवे अंतर्गत शंकर पुरी कालोनी निवासी जयप्रकाश की पत्नी गुरुवार दोपहर अपने बड़े बेटे को स्कूल से लेने के लिए गई थी और छह वर्षीय छोटे पुत्र योगेश को वह घर छोड़ गई थी। जब वह वापस आई तो उसे योगेश घर पर नहीं मिला। बच्चे के घर पर न होने के कारण सभी लोग परेशान होकर उसे ढूंढ़ने लगे। थोड़ी दूर जाने पर उसने  काफी लोगों को एक जगह पर इकट्ठे हुए देखा। जब वह वहां पहुंची, तो अपने बच्चे के शव को देखकर बहोश हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *