ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बलात्कार और हत्या के मामले में जेल में बंद गुरमीत राम रहीम की मुश्किलें थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं। दरअसल जेल अधीक्षक ने पैरोल देने से इंकार कर दिया है। अब राम रहीम जेल से बाहर नहीं आ सकेंगे। राम रहीम के समर्थकों के लिए यह खबर निराशाजनक है।
बता दें, कुछ दिनों पहले राम रहीम की पत्नी ने हाई कोर्ट में पैरोल के लिए याचिका दायर की थी। मां की बीमारी का हवाला देते हुए पैरौल देने की मांग की गई थी। लेकिन राम रहीम को इस बार भी निराशा का सामने करना पड़ा। जेल अधीक्षक ने पैरोल देने से साफ-साफ मना कर दिया है।

