ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बॉलीवुड की शान शाहरूख खान अपनी एक्टिंग से ही बॉलीवुड के किंग नहीं माने जाते, बल्कि उनकी दरियादिली किसी किंग से कम नहीं हैं। शाहरूख खान जहां भी जाते हैं, उनके एक झलक देखने के लिए लोग कुछ भी कर गुजरने को तैयार हो जाते हैं।
ऐसा ही एक नजारा देखने को मिला जब, किंग खान ऑस्ट्रेलिया में भीड़ में फंस गए थे। फैंस के बीच फंसे शाहरुख निकलने में कामयाब तो हो गए, लेकिन उनसे फीमेल फैंस का मायूस चेहरा देखा नही गया और वे गाड़ी से उतरकर दोबारा भीड़ में आ पहुंचे। इसके बाद शाहरुख ने भीड़ में खड़ी एक लड़की का फोन लेकर अपनी सारी फैंस को हाथ पकड़ कर एक जगह खड़ा कर खुद उनके साथ सेल्फी ली। शाहरूख का यह बर्ताव देखकर उनके फैंस बेहद खुश हुए।
