भूपेंद्र हुड्डा में अकेले दम पर अलग पार्टी बनाने की हिम्मत नहीं – अनिल विज

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:हरियाणा कांग्रेस में पार्टी के नेतृत्व को लेकर चल रही अंदरुनी गुटबाजी अब खुलकर सबके सामने आ गई है। जहां, पूर्व सीएम…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:हरियाणा कांग्रेस में पार्टी के नेतृत्व को लेकर चल रही अंदरुनी गुटबाजी अब खुलकर सबके सामने आ गई है। जहां, पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने 18 अगस्त को रोहतक में महापरिवर्तन रैली करने की घोषणा की है, तो वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर का कहना है कि उन्हें इस रैली को लेकर कोई न्यौता नहीं मिला है। जिस पर हुड्डा ने कहा कि इस रैली में हर कोई आ सकता है, जो विपक्षी है।

तो दूसरी ओर ये भी बात बहुत तेजी से फैलती जा रही है कि इस महापरिवर्तन रैली में भूपेंद्र हुड्डा एक नई पार्टी बनाने का ऐलान कर सकते हैं। इस बात पर कैबिनेट मंत्री अनिल विज का बड़ा बयान सामने आया है। अनिल विज ने कहा है कि हुड्डा 18 अगस्त की रैली के जरिए महज हाईकमान पर पार्टी के नेतृत्व को लेकर दबाव बनाना चाह रहे हैं। विज का कहना है कि अकेले हुड्डा की ओर से अपने दम पर पार्टी बनाने की चर्चाएं अफवाह हैं। हुड्डा के अंदर इतनी हिम्मत नहीं कि वो अलग पार्टी बना सकें।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *