ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:यमुनानगर के गांव छप्पर में एक पति ने पत्नी को अपनी आपत्तिजनक वीडियो बनाकर व्हाट्एसप पर भेजी, तो पत्नी पुलिस थाने पहुंच गई और पति के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया। जिसके बाद पुलिस ने पति को गिरफ्तार भी कर लिया।
बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच पहले से ही झगड़ा था और दोनों अलग रहते थे। कोर्ट में भी दोनों का केस चल रहा है। वहीं, बुधवार को पति ने अपनी आपत्तिजनक वीडियो बनाकर पत्नी को भेज दी। इस बात से पत्नी नाराज को गई और पुलिस थाने में पति की शिकायत करने पहुंच गई।
जिसके बाद पुलिस ने पत्नी की शिकायत के आधार पर पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस फिलहाल इस मामले की जांच करने में जुट गई है।


