पत्नी पर दोस्त करता था कमेंट, तो उतारा मौत के घाट

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:सोनीपत से दोस्ती का रिश्ता शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक दोस्त ने अपने ही दोस्त को मौत…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:सोनीपत से दोस्ती का रिश्ता शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक दोस्त ने अपने ही दोस्त को मौत के घाट उतार दिया। हत्या कर इस दोस्त ने शव को बड़वासनी रेलवे लाइन के पास फेंक दिया।

बताया जा रहा है कि मृतक दीपक विलियम की पत्नी पर बार- बार कमेंट करता था। ये बात विलियम को रास नहीं आती थी और इस बात से रंजिश रखते हुए उसने अपने दोस्त प्रमोद के साथ मिलकर दीपक की बेरहमी से हत्या कर दी।

दोनों आरोपियों ने घटना को अंजाम 20 जुलाई को दिया। जिसके बाद शव बरामद हुआ और पुलिस ने मामले की जांच करते हुए मुख्य आरोपी विलियम और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *