हरियाणा का सब इंस्पेक्टर रिश्वत लेते काबू

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:सोनीपत में एक सब इंस्पेक्टर 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। आरोपी खाद्य आपूर्ति विभाग…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:सोनीपत में एक सब इंस्पेक्टर 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। आरोपी खाद्य आपूर्ति विभाग में कार्यरत है।



बता दें कि आरोपी सब इस्पेक्टर अमित राशन डिपो के लाइसेंस की एवज में रिश्वत मांग रहा था। जिसकी शिकायत सफियाबाद निवासी मदन ने विजिलेंस की टीम को दी। 

पीड़ित की शिकायत पर विजिलेंस की टीम ने कार्रवाई की और सब इंस्पेक्टर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। अब पुलिस आरोपी सब इंस्पेक्टर को कोर्ट में पेश करेगी। फिलहाल पुलिस मामला की जांच करने मे जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *