ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाब नबी आजाद को नसीहत दे डाली है। हुड्डा ने कहा है कि वो जो भी कुछ कर रहे हैं, सभी को इसका ज्ञान है। भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि दीपेंद्र को भी पता है और मुझे भी मालूम है कि हमें क्या करना है।
पूर्व सीएम ने कहा है कि विधानसभा में उनका पर्सनल स्टैंड है और दीपेंद्र का भी पर्सनल स्टैंड है। हुड्डा ने कहा कि राष्ट्रीय हित में जो हमें ठीक लगा, वो किया।
बता दें कि पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा और पूर्व सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने विधानसभा में जम्मू- कश्मीर से धारा 370 खत्म करने पर सरकार के फैसले का समर्थन किया था। जिसके बाद गुलाब नबी आजाद ने कहा था कि उन्हें कश्मीर का ज्ञान नहीं है, पहले हुड्डा जान लें की मसला है क्या है।


