ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने खट्टर सरकार को फिर निशाने पर लेकर ट्विटर वार किया है। रणदीप सुरजेवाला ने लिखा है कि खट्टर सरकार ने हरियाणा को कर्ज में डुबोया है। सुरजेवाला का कहना है कि हरियणा के गठन के वक्त यानि साल 1966 से 2014 तक प्रदेश पर कुल कर्ज 60 हजार था। लेकिन खट्टर सरकार ने 5 साल में 80 करोड़ का कर्ज लिया। सुरजेवाला ने कहा कि अब हरियाणा पर 1 लाख 40 हजार का कर्ज हो गया है। सुरजेवाला ने तंज कसते हुए कहा कि न भविष्य का रास्ता, न कोई काम, क़र्ज़ लेकर करे ऐशो आराम।
https://twitter.com/rssurjewala/status/1159316876796682240
