ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा आज यमुनानगर में कांग्रेस कार्यकर्ता मीटिंग को संबंधित करने पहुंचे। इस दौरान हुड्डा ने कहा कि आज भाजपा से हरियाणा का जन-जन दुखी है।
भूपेंद्र हुड्डा ने एक नारा देते हुए कहा कि वसूलों की बात है तो टकराव जरूरी है, जिंदा है तो जिंदा दिखना जरूरी है.. खट्टर सरकार एक धोखा है, हरियाणा बचा लो मौका है।
बता दें कि भूपेंद्र हुड्डा 18 अगस्त को रोहतक में एक महापरिवर्तन रैली करने जा रहे हैं। हुड्डा ने कहा है कि इस रैली में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष को लेकर बड़ा फैसला भी किया जाएगा। इसी की तैयारी के लिए आज वे यमुनागर में कार्यकर्ता मीटिंग करने पहुंचे थे।


