ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बीजेपी की कद्दावर नेता और पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन से पूरा देश शोक में डूबा हुआ है। विपक्षी दलों के नेताओं से लेकर विदेशो ंसे भी लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। उनका पार्थिव शरीर अंतिम यात्रा के लिए बीजेपी मुख्यालय से निकल गया है। जैसे ही उनकी अंतिम यात्रा शुरू हुई उनके पार्थिव शरीर पर तिरंगा लपेट दिया गया।

तिरंगे में लिपटा सुषमा स्वराज का पार्थिव शरीर जिस किसी ने भी देखा उसकी आंखों से आंसू न थमे। सुषमा स्वराज को इस तरह तिरंगे में लिपटा देख सुषमा स्वराज के पति स्वराज कौशल और उनकी बेटी बांसुरी स्वराज काफी भावुक हो गईं और उन्होंने सुषमा को सलाम भी किया।
