ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पूर्व विदेश मंत्री और बीजेपी की दिग्गज नेता सुषमा स्वराज के निधन से देश में शोक की लहर फैली है। वहीं सोशल मीडिया पर राजनेताओं से लेकर फिल्मी सितारे उनके निधन पर शोक व्यक्त कर रहे हैं। राज्यसभा में भी सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि दी गई।
सभापति वेंकैया नायडू इस दौरान भावुक हो गए। इस दौरान उन्होंने कहा कि, वे मेरी बहन की तरह थीं और मुझे अन्ना कहकर बुलाती थीं। हर साल राखी बांधने के लिए घर आती थीं। लेकिन अब मुझे यह सौभाग्य नहीं मिलेगा। रक्षाबंधन पर उन्हें बहुत याद करूंगा।
Sushma Ji’s demise is a personal loss. She will be remembered fondly for everything that she’s done for India. My thoughts are with her family, supporters and admirers in this very unfortunate hour. Om Shanti.
— Narendra Modi (@narendramodi) August 6, 2019
वहीं पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट के जरिए दुख व्यक्त किया है। पीएम ने लिखा है कि, सुषमा जी का निधन एक व्यक्तिगत क्षति है। उन्होंने भारत के लिए जो कुछ भी किया, उसके लिए उन्हें हमेशा बड़े प्यार से याद किया जाएगा। मेरी संवेदनाएं परिवार के साथ हैं। ओम शांति।

