ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:हरियाणा विधानसभा के मॉनसून सत्र का आज तीसरा दिन रहा, देश के प्रधानमंत्री का धारा 370 को लेकर धन्यवाद प्रस्ताव पास करने पर सीएम मनोहर लाल ने सदन का धन्यवाद किया।
सीएम ने बताया कि मैंने जम्मू कश्मीर में भी काम किया है। सीएजी वहां लागू नहीं था, केंद्र का कोई कानून सीधा लागू नहीं होता था । केंद्र के कानूनों को जब तक विधान सभा पास नही करती थी, वो लागू नहीं होता था। उन्होंने बताया कि वहां अलग विधान और अलग निशान होते थे, अब वहां एक विधान और एक निशान होगा और अब तिरंगा पूरे देश मे लहराएगा ।
सीएम मनोहर लाल ने कहा अभी तो अंगड़ाई है, आगे और लड़ाई है । हमने इस 5 साल में बहुत काम किया है । सरकारी सिस्टम में लोगों को दर- दर भटकना पड़ता था। सीएम के आवास पर लोग पहुंचते थे । सीएम ने कहा कि ट्रान्सफर पॉलिसी को इसलिए बनाया क्योंकि वही सबसे बड़ा वर्ग है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के शिक्षक मंत्रियों और अधिकारियों के चक्कर लगाते थे। 93 प्रतिशत टीचर्स ऐसे थे जिनको पहला, दूसरा और तीसरा ऑप्शन मिला। उन्होंने कहा कि हम कर्मचारियों की हित की बात करते हैं, क्योंकि कर्मचारी खुश रहेंगे, तो काम मे दिल लगेगा ।
वहीं, सीएम ने कहा कि राज्यसभा में कांग्रेस ने इसका विरोध किया, मगर कुछ लोगों ने समर्थन भी किया । उन्होंने कहा ‘ इधर उधर की न बात कर ये शहादत का सवाल है। ‘ मैं उनसभी को नमन करता हूं, जिन्होंने शहादत दी ।
खट्टर ने कहा कि हमने उद्योगपति को स्पष्ट कर दिया है कि हम आपको तब सुविधाएं देंगे, जब आप हरियाणा वासियों को रोजगार देंगे । उन्होंने कहा कि हमने नशा मुक्ति पर काम किया है, पानी को बचाने और रिचार्जिंग पर हमने काम किया है। नशा मुक्ति उत्तरभारत और नोर्थ भारत में बड़ी समस्या है । उन्होंने कहा कि मैं पंजाब के मुख्यमंत्री का धन्यवाद करूंगा कि उन्होंने इस संदर्भ में बैठक आयोजित की।
सीएम ने कहा कि जीडीपी की ग्रोथ इंफ्लूलेशन पर मत्सर है। जीडीपी की ग्रोथ इंफ्लूलेशन की ग्रोथ कम होने के बाद भी कम नहीं हुई, बल्कि ही बड़ी है। अमेरिका का जीडीपी रेट 2- 3 फीसदी रहता है और हमारा 6 फीसदी रहता है।
वहीं, कांग्रेस विधायक करण दलाल ने कैग की रिपोर्ट का हवाला देते सवाल खड़ा किया, जिसपर सीएम ने कहा कि कैग की रिपोर्ट समझ मे नहीं आती। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने कहा था कि ना खायेंगे ना खाने देंगे । हम कहते है कि ना खायेंगे ना खाने देंगे और पिछला खाया भी निकालेंगे।
सीएम ने करण दलाल के वन मंत्री पद पर रहते हुए एक घोटाले को सदन को पढ़ कर भी बताया। सीएम ने कहा कि इन्होंने वन मंत्री रहते हुए खाद खरीद में घोटाला किया और इस मामले को 2010 में पूर्व की सरकार ने वापिस लिया।
पिछली सरकार के समय हुए कई घोटालों की जानकारी सीएम ने सदन को दी । उन्होंने कहा कि ये कई घोटाले विजिलेंस ने सीबीआई को दिये।
सीएम के घोटालों के बयान पर कांग्रेसी विधायक रघुबीर कादयान ने आपत्ति जताई और कहा हम वाक आउट कर रहे हैं। लेकिन करण दलाल, गीता भुक्कल और आनंद सिंह डांगी सदन में ही बैठे रहे। किलोमीटर स्कीम पर मुख्यमंत्री ने कहा किलोमीटर स्कीम पर आपत्ति नहीं बलिक टेंडर पर आपत्ति है। जिस पर करण दलाल ने कहा कि स्कीम में गलत तथ्य दिये गये।








