ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरयाणवी डांसर और बीजेपी नेता सपना चौधरी पर टिप्पणी करने के मामले में जेजपी नेता दिग्विजय चौटाला महिला आयोग में पेश हुए। यहां दिग्विजय चौटाला ने अपनी टिप्पणी पर माफी मांगी।
बता दे, सपना चौधरी के बीजेपी में शामिल होने पर दिगिवजय चौटाला ने कहा था कि, अब नाचने गाने वाले लोग बीजेपी के लिए वोट मांगेंगे। इतना ही नहीं, उन्होंने सपना के डांस को अश्लील करार दिया था। इसके बाद महिला आयोग ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर आयोग में पेश होने के लिए कहा था। वहीं दिग्विजय चौटाला ने जवाब देने के लिए महिला आयोग से 15 दिन का समय मांगा था।

