ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:हरियाणा विधानसभा के मॉनसून सत्र के तीसने दिन आज सदन में कार्यवाही चल रही है। आज दो सिटिंग में सदन में कार्यवाही की जाएगी। पहली सिटिंग में सदन में अनिल विज ने एक सवाल के जवाब में कहा की हमने ओलिंपिक और पैरालम्पिक में गोल्ड मेडल के 5 से 6 करोड़, सिल्वर के 3 से 4 करोड़, ब्रोंच मेडल के 2 से बढ़ाकर ढाई करोड़ किये हैं । साथ ही पार्टिसिपेट करने के 11 से बढ़ाकर 15 लाख किये हैं ।
सदन में पलवल से विधायक करण सिंह दलाल ने पूछा कि साल 2015 से 2018 के बीच पलवल नगर परिषद के सभी वार्डों में सड़कों , गलियों के फुटपाथ और नालियों के निर्माण का ब्योरा मांगा। साथ ही विकास कार्य के दौरान सरकार को कितनी शिकायतें मिली, इसके बारे में भी बताया जाए और इन पर सरकार ने क्या कार्रवाई की ।
जिस पर जवाब देते हुए शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन ने कहा कि साल 2015 से 2018 के दौरान नगर परिषद पलवल के सभी वार्डों में सड़कों और गलियों के फुटपाथ नालियों का काम पूरा किया गया है। इसको लेकर 20 शिकायतें भी मिली है। जिनमें अधिकतर शिकायतों पर कार्रवाई हो चुकी है और बाकियों पर काम चल रहा है। पिछले 5 साल में पलवल के में 26 करोड़ रुपये विकास कार्यों पर खर्च की जा चुके हैं।
इस पर विधायक करण दलाल ने आरोप लगाया कि सरकार की तरफ से पलवल नगर परिषद के विकास के लिए भेजा जा रहा सारा पैसा भाजपा के नेताओं की जेब में जा रहा है । इस पर मंत्री कविता जैन ने कहा कि वह शिकायतें सरकार कार्रवाई करवाने को तैयार है।
वहीं, करण दलाल ने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य में बहुत ही घटिया सामग्री का प्रयोग किया जाता है। तो दूसरी ओर भाजपा नेताओं की जेब में पैसे जाने की बात से बीजेपी विधायक सदन में भड़क गए औहर खड़े होकर शोर मचाने लगे स्पीकर महोदय से विधायक करण दलाल के स्टेटमेंट वापस लेने की मांग कर रहे हैं।
गोहाना से कांग्रेस विधायक जगबीर मलिक ने खेल मंत्री से ओलंपिक एशियन राष्ट्रमंडल राष्ट्रीय और अन्य खेल पदकों में दिए जाने वाले पुरस्कार की नीति के बारे में पूछा। इस पर जवाब देते हुए मंत्री अनिल विज ने कहा कि वर्ष 2018 -19 में सरकार ने 1166 खिलाड़ियों को 92 करोड़ दिए हैं।
विज ने कहा कि 5 साल के दौरन सरकार ने खिलाड़ियों को 425 करोड़ रुपए का इनाम दिया है। पंचकूला में खिलाड़ियों का सम्मान समारोह रद्द होने पर बोलते हुए विज ने कहा कि इस बार खिलाड़ियों की संख्या ज्यादा थी, इसलिए सरकार ने उन्हें 15 अगस्त पर सम्मानित करने का फैसला लिया है। इन सभी खिलाड़ियों को संबंधित जिला अधिकारी 15 अगस्त के दिन सम्मानित करेंगे।
अनिल विज ने कहा कि बीजेपी सरकार ने सत्ता में आने के बाद सभी खिलाड़ियों को कांग्रेस सरकार में दिए जाने में नगद पुरस्कार में बढ़ोतरी की है। किसी भी पुरस्कार को लेकर सरकार में राशि कम नहीं किए। तिगांव से कांग्रेस विधायक ललित नागर ने शहरी और स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन पर विभाग नहीं संभलने के आरोप लगाए।
इस पर संसदीय कार्य मंत्री रामबिलास शर्मा ने विधायक ललित नागर के बयान पर आपत्ति जताई और उन्हें संसदीय मर्यादाओं का पालन करने की बात की। साथ ही स्पीकर ने भी नागर के व्यवहार को गलत बताया। इस पर सदन में कई देर तक शोर-शराबा भी हुआ।






