Article 370: हरियाणा में हाई अलर्ट जारी, भीड़भाड़ वाले इलाके होंगे छावनी में तब्दील

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद हरियाणा में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कुछ स्थानों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद हरियाणा में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कुछ स्थानों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

police

गृह विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव नवराज संधु ने एडवाइजरी जारी की है। जिसके तहत अफवाहों पर रोक लगाने के लिए झूठे संदेशों पर कड़ी नजर रखे जाने के निर्देश दिए गए हैं। डीजीपी लॉ एंड आर्डर नवदीप सिंह विर्क के अनुसार, कश्मीर के छात्रों को पर्याप्त सुरक्षा सुनिश्चित कराई जाएगी। 17 अगस्त तक भीड़भाड़ वाले व संवेदनशील इलाकों में पुलिस की उपस्थिति बढ़ाई जाएगी।

Alert कश्मीरी पंडित ने की सीएम से मुलाकात
मोदी सरकार के इस फैसले के बाद कश्मीरी पंडितों में खुशी की लहर फैल गई है। उन्होंने सीएम मनोहर लाल खट्ट्र से विधानसभा में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि, 70 साल से हम टार्चर झेल रहे थे, अब हमने स्वतंत्रता दिवस से 10 दिन पहले ही आजादी का जश्न मना लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *