ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बॉलीवुड एक्टर्स के बाद अब उनके बच्चों ने चर्चा में रहना शुरू कर दिया है। इस बार बॉलीवुड स्टार आमिर खान की बेटी इरा खान के एक फोटोशूट ने हर तरफ तहलका मचा दिया है। इरा खान के इस हॉट फोटोशूट ने उनके फैंस के दिलों में खलबली मचा दी है।
https://www.instagram.com/p/B0xG0rkAWFp/?utm_source=ig_embed
इरा खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेहद ही ग्लैमरस फोटोशूट की फोटो शेयर की है। जिसमें इरा खान बैली बटन पियर्सिंग और एब्स को फ्लॉंट करती दिख रही हैं। इससे पहले इरा ने फोटो शेयर करते हुए लिखा था कि ‘कौन हो तुम’।
https://www.instagram.com/p/B0vsu46A5Dc/?utm_source=ig_embed
अब इरा ने इसका जवाब देते हुए फोटो के साथ कैप्शन लिखा है कि –
“मेरे पास कभी इस सवाल का जवाब नहीं रहा है, लेकिन जिंदगी के कुछ पड़ावों में मुझे इस सवाल से बहुत खुशी भी हुई है या फिर शायद इस कारण से खुश हुई हूं कि मैंने इस सवाल का जवाब अब तक नहीं ढूंढ़ा”
“वो पल बेहद रोमांचक होता है जब आपको एहसास होता है कि आप चुन सकते हैं कि आप कौन बनना चाहते हैं और कितनी चीजें बनना चाहते हैं। यो भी कि कोई भी चीज आपको परिभाषित नहीं करती है कि आप कौन हैं। इस तस्वीर में, नई चीज की खोज करने में फैशन मेरा हथियार है, लेकिन ेह सिर्फ इतना ही है… इस आइडिया की खोज करने में बहुत सारे विकल्पों में से एक है’
