ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: एक महीने से धरने पर बैठे किसान की आत्महत्या से सियसी बवाल मचना शुरू हो गया था। विपक्ष ने खट्टर सरकार को घेरना शुरू कर दिया था। वहीं परिजनों ने रोष व्यक्त करते हुए धरनी प्रदर्शन किया और मुआवजे की मांग की थी। हरियाणा में विधानसभा चुनाव को करीब आते देख सरकार ने ंमृतक के परिजनों की मांग मान ली है।

बता दें, शनिवार को गांव ढाणी फौगाट में धरने पर बैठे 56 वर्षीय किसान रामौतार के सीने में दर्द होने से मौत हो गई थी। किसान की मौत के बाद जिलेभर के किसान व अन्य संगठनों के सदस्य धरनास्थल पर पहुंच गए थे। वहीं धरने पर बैठे अन्य किसानों ने मृत किसान को शहीद का दर्जा, आश्रितों को एक करोड़ की सहायता व दोनों बेटों को सरकारी नौकरी की मांग की थी।
बवााल को बढ़ता देख डीसी धर्मबीर सिंह व एसपी मोहित हांडा किसानों के बीच पहुंचे और काफी देर तक विचार-विमर्श कर आश्वासन दिया कि मृत किसान के आश्रितों को 15 लाख रुपए की आर्थिक सहायता व दोनों बेटों को डीसी रेट पर नौकरी दी जाएगी।

