दिनदहाड़े छात्र को कॉलेज में गोली मारकर उतारा मौत के घाट

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: प्रदेश में अपराध इतना बढ़ता जा रहा है कि अब सरेआम किसी भी वारदात को अंजाम देने से पहले आरोपी नहीं सोचते।…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: प्रदेश में अपराध इतना बढ़ता जा रहा है कि अब सरेआम किसी भी वारदात को अंजाम देने से पहले आरोपी नहीं सोचते। ताजा मामला फतेहाबाद के टोहाना से सामने आया है, जहां आईजी कॉलेज में एक छात्र की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। कॉलेज में कैमरे नहीं लगे थे, जिस कारण आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई है और वो वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार है गए।

पुलिस ने बताया कि मृतक गुरजिंद्र उर्फ दीपू ने इसी साल कॉलेज से बीए की पढ़ाई पूरी की थी और वो सोमवार को अपने एक साथी का एडमिशन करवाने कॉलेज आया था। इसी दौरान कॉलेज में स्टाफ रूम के बाहर एक युवक ने उसे नजदीक से गोली मार दी, जिससे दीपू घायल हो गया और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया।

फिलहाल पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का मानना है कि मामला रंजिश का हो सकता है। बाकि पूरी जानकारी जांच के बाद ही सामने आएगी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *