हरियाणा के इन जिलों में बनेगी नई रेलवे लाइन, जानिये

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा सरकार ने राज्य में एक नये रेल लाइन के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है। जींद-हांसी मार्ग में बनने वाली इस रेल…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा सरकार ने राज्य में एक नये रेल लाइन के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है। जींद-हांसी मार्ग में बनने वाली इस रेल लाइन पर 923.26 करोड़ रुपये की लागत लगेगी और चार साल में बनकर ये तैयार हो जाएगी।

इस प्रस्ताव को स्थायी वित्त कमेटी-सी की बैठक में स्वीकृति मिली है। अब जींद- हांसी नई रेल लाइन हरियाणा सरकार और रेलवे मंत्रालया का संयुक्त उद्यम होगा और इसका निर्माण हरियाणा रेल अवसंरचना विकास निगम करेगा।

ये दिल्ली-बठिंडा रेलवे लाइन पर मौजूदा जींद स्टेशन से शुरू होगी और भिवानी-हिसार रेलवे लाइन पर मौजूदा हांसी स्टेशन पर समाप्त होगी। जींद से हांसी तक रेलवे लाइन की लंबाई लगभग 50 किलोमीटर होगी।

बता दें इससे जींद और हिसार के बीच सफभर तय करने वाले यात्रियों का काफी फायदा होगा, क्योंकि इस मार्ग पर सीधी और तेज कनेक्टिविटी बन जाएगी। यानि की यात्रा करने वालों के लिए दूरी लगभग 50 किलोमीटर कम हो जाएगी। साथ ही इस ग्रामीण बेल्ट पर कृषि उपज और उर्वरकों को तेजी से लाने-ले जाने में भी मदद मिलेगी।

वहीं, इस परियोजना से इस क्षेत्र के साथ-साथ आस-पास के क्षेत्रों के सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए भी फायदा होगा। इस लाइन पर 8 रेलवे स्टेशन बनाए जाएंगे, जिनमें जींद- हांसी के दो मौजूदा स्टेशन और 6 नए स्टेशन बनाए जाएंगे, जिनमें इटल कलां, राजपुरा, नारनौंद, माढा, गगन खेडी और शेखपुरा शामिल हैं।

फिलहाल 923.26 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस परियोजना पर केंद्र सरकार की मुहर लगनी बाकि है, जिसके बाद इसका कार्य शुरू किया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *