ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद पाकिस्तान में खलबली मच गई हैं। पाकिस्तान किस कदर बैचैन है इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि, रविवार को पाक के प्रधानमंत्री इमरान खान ने सुरक्षा परिषद की एक बैठक की।
इस बैठक के बाद इमरान खान ने एक बयान जारी कर कहा कि, पाकिस्तान एक बार फिर दोहराता है कि कश्मीर लंबे समय से अनसुलझा अंतरराष्ट्रीय विवाद है जिसके शांतिपूर्ण समाधान की आवश्यकता है। लिहाजा पाकिस्तान भारत से आग्रह करता है कि वह कश्मीरी लोगों की आकांक्षाओं के अनुरूप इस मुद्दे को हल करने के लिए आगे आए।
इससे पहले प्रधानमंत्री इमरान खान ने ट्वीट करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कश्मीर मामले में मध्यस्थता करें। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने लिखा, “राष्ट्रपति ट्रंप ने कश्मीर मामले में मध्यस्थता की पेशकश की। अब ऐसा करने का समय आ गया है क्योंकि वहां हालात खराब हो रहे हैं और नियंत्रण रेखा पर भारतीय सेना नए आक्रामक कदम उठा रही है।”
President Trump offered to mediate on Kashmir. This is the time to do so as situation deteriorates there and along the LOC with new aggressive actions being taken by Indian occupation forces. This has the potential to blow up into a regional crisis.
— Imran Khan (@ImranKhanPTI) August 4, 2019
लुढ़का पाकिस्तानी शेयर बाजार
जम्मू-कश्मीर से जुड़े इन बड़े फैसलों से पाकिस्तानी शेयर बाजार भरभराकर गिर गया है।
पाकिस्तानी शेयर बाजार का मुख्य बेंचमार्क इंडेक्स केएसई-100 में आज 600 अंकों की भारी गिरावट आई और यह 31,100 पर आ गया।



