ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति बीते दिनों अपने ब्वॉयफ्रेंड की फोटोज शेयर करने को लेकर काफी चर्चाओं में थी। अब परिणीति ने हहेज के मुद्दे को लेकर अपनी राय रखी है। सोशल मीडिया पर लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।
दरअसल, इन दिनों परिणीति चोपड़ा अपनी आने वाली फिल्म ‘जबरिया जोड़ी’ के प्रमोशन में जोर शोर से जुटी है। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा लीड रोल में है। परिणीति ने इंटरव्यू में कहा कि, सब जानते हैं कि दहेज-प्रथा गैरकानूनी और अनैतिक है, लेकिन वे फिर भी इसका लेन-देन करते हैं। दहेज का साफ अर्थ यही होता है कि आप लड़की की कीमत लगा रहे हैं और उसे खरीद रहे हैं।
आगे कहा कि, हम खुद को आधुनिक कहते हैं, लेकिन फिर हम क्या कर रहे हैं? श्रेष्ठ दिखने के लिए हम लड़की के परिवार वालों से पैसे और लक्जेरियस चीजों की मांग करते हैं। हमारे देश का यह नजारा दुर्भाग्यपूर्ण है।


