ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:फतेहाबाद से एक बेहद ही शर्मनाक खबर सामने आई है, जहां भाई के साथ जा रही महिला के साथ 4 युवकों ने गैंगरेप जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस ने मामला की जानकारी देते हुए बताया कि घटना उस वक्त हुई, जब पीड़िता अपने धर्मभाई के साथ गांव दनोदा जा रही थी। बारिश होने के कारण वो होटल में चाय पीने के लिए रुक गए। वहां मौजूद 8 युवकों की नजर महिला पर पड़ी, तो उन्होंने महिला का अपहरण कर लिया। आरोपी महिला को पास ही के खेतों में ले गए, जहां 4 युवकों ने उसके साथ बारी- बारी रेप किया।
फिलहाल इस मामले पर महिला थाना की एसएचओ शीला देवी ने कहा कि पीड़िता की शिकायत पर किडनैपिंग, गैंगरेप, मारपीट और जान से मारने की धमकी के आरोप में 8 लोगों पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
पुलिस का कहना है कि आरोपियों में एक आरोपी मुन्ना पूनिया की पहचान हो चुकी है और सभी आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें छापेमारी कर रही हैं। वहीं दूसरी तरफ पीड़ित महिला का मेडिकल करवाया गया है और मामले की जांच की जा रही है।



