बाप ने बेटी को दी खौफनाक मौत, पूरा मामला जानकर कांप उठेगी रूह

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सोनीपत में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर आपकी रूह कांप उठेगी। यहां एक लड़की को उसके पिता ने दलित…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सोनीपत में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर आपकी रूह कांप उठेगी। यहां एक लड़की को उसके पिता ने दलित युवक से प्रेम करने की भयानक सजा दी।

crime

मिली जानकारी के अनुसार, दहिसरा गांव में एक पिता ने 19 साल की बेटी की कपड़े से मुंह दबाकर हत्या कर दी। आरोपी पिता ने शव का यमुना तट पर अंतिम संस्कार कर अस्थियां भी नदी में प्रवाहित कर दी।वहीं गांव के एक युवक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एफएसएल टीम के साथ मिलकर अधजली अस्थियां बरामद की।

murder

जांच में सामने आया है कि, मृतका शिवानी गांव के ही एक दलित युवक संदीप से  से प्रेम करती थी। युवक के साथ शिवानी दो साल पहले घर से चली गई थी। पिता ने संदीप पर अपहरण का केस कराया था। संदीप की गिरफ्तारी भी हुई थी। 3 नवंबर 2017 को शिवानी को बालग्राम राई भेज दिया गया था। पिता का मानना था कि, बेटी की इस हरकत से परिवार की बेज्जती हो गई है। ऐसे में गुस्से में आकर बेटी को मौत के घाट उतार दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *