ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:इनेलो ने हरियाण उच्च शिक्षा परिषद के अध्यक्ष बीेके कुठियाला को हटाने की मांग की है। इस संबंध में इनेलो प्रधान महासचिव अभय चौटाला ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को एक चिट्ठी भी लिखी है।
बता दें मध्य प्रदेश की एक अदालत ने कुठियाल को भगोड़ा घोषित कर रखा है। कुठियाल अदालत से भागते फिर रहे हैं। मामले में सुनवाई करते हुए कोर्ट ने कुठियाल को 31 अगस्त तक का समय भी दिया हुआ है, अगर वे इस दौरान कोर्ट में पेश नहीं हुए, तो उऩकी संपत्ति जब्त कर ली जाएगी।
दरअसल, माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय के कुलपति रह चुके कुठियाला पर आर्थिक अनियमितताओं के आरोप हैं। वे कई बार कोर्ट में पेश नहीं हुए हैं और कोर्ट के आदेशों के बाद भी कुठियाल को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।


