INDvsWI: विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर की, फैंस ने उठाए सवाल

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: भारतीय क्रिकेट टीम 3 August को वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू होने वाली तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलने के लिए अमेरिका के…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: भारतीय क्रिकेट टीम 3 August को वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू होने वाली तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलने के लिए अमेरिका के फ्लोरिडा पहुँच चुकी है | इस दौरान कोहली ने फ्लोरिडा में ट्रेनिंग और मस्ती करते हुए अपने फैन्स के साथ सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर कर रहे है |

virat kohli

आपको बता दे कप्तान विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की जिसमे कोहली के साथ रविंद्र जडेजा, नवदीप सैनी, खलील अहमद, श्रेयस अय्यर, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार और लोकेश राहुल को देखा जा सकता है।

इस तस्वीर में कोहली के साथ रोहित शर्मा नजर नहीं आए | इस मामले में विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच विवाद ने तूल पकड़ लिया | हालाँकि दौरे से पहले विराट कोहली ने कांफ्रेंस में ये भी कहा था की मेरे और रोहित के बीच सब कुछ सही चल रहा है |

दौरे के दौरान रवाना होने से पहले विराट ने दो तस्वीर सोशल मीडिया में शेयर की थी और उसे कैप्शन दिया ‘स्क्वॉड’। उसमे रोहित शर्मा कहीं नजर नहीं आए | इन तस्वीरों को देखने के बाद फैंस ने सवाल उठाना शुरू कर दिए | फैन्स ने पूछा कि रोहित कहा हैं?

आपको बता दे पिछले कुछ समय से रोहित शर्मा और कप्तान विराट कोहली के बीच तकरार की अफवाह फैल रही थी | हालाँकि इस बात को विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री ने इसे झूठा बताया था | वेस्टइंडीज दौरे पर गए रोहित शर्मा ने इस मामले में एक ट्वीट किया | रोहित ने ट्वीट करते हुए कहा कि में सिर्फ टीम के लिए नहीं बल्कि अपने देश के लिए खेलता हूँ | रोहित के इस ट्वीट को लोगों ने खूब पसंद किया | फैंस ने ट्वीट को लेकर रोहित की जमकर तारीफ भी की |

https://twitter.com/gnanacrazy/status/1157119983475818496

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *