विधानसभा के मॉनसून सत्र के दौरान विपक्ष ने उठाए ये बड़े मुद्दे, पढ़िए

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:हरियाणा विधानसभा सत्र आज शुरू हो गया है। भाजपा के इस बार के कार्यकाल का ये आखिर सत्र है। सत्र की शुरुआत…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:हरियाणा विधानसभा सत्र आज शुरू हो गया है। भाजपा के इस बार के कार्यकाल का ये आखिर सत्र है। सत्र की शुरुआत शोक प्रस्ताव के साथ हुई। कांग्रेस और इनेलो की तरफ से कई मुद्दों को उठाया गया। तो वहीं, नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी पर किरण चौधरी बैठ गईं।

किस ने क्या उठाया मुद्दा-

कांग्रेस विधायक करण दलाल ने किसानों के मुद्दों को उठाया। कर्ण दलाल ने बैंकों के ऋण समझौते पर 2.25 रुपये से 2000 शुल्क बढ़ाने के निर्णय की समीक्षा को लेकर सवाल पूछा। उन्होंने कहा कि सरकार के इस फैसले से सबसे ज्यादा किसानों को नुकसान हो रहा है।

जिसके बाद वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि कृषि ऋण रुपये 1.6 लाख तक के गारंटी समझौता पत्र पंजीकरण में देय स्टाम्प शुल्क में छूट है। 2000 रुपये लो स्टाम्प ड्यूटी से पूर्ण छूट के मामले में प्रस्ताव विचाराधीन है।

कैप्टन अभिमन्यु ने तंज कसते हुए कहा कि रस्सी जल गई, लेकिन बल नहीं गया। उनका कहना है कि कांग्रेस में अहंकार भरा हुआ है।

इनेलो के प्रधान महासचिव अभय चौटाला ने सदन में एसवाईएल के मुद्दे को उठाया। इसके साथ ही अभय चौटाला ने प्रदेश के कई इलाकों में पानी की कमी को लेकर भी मुद्दा उठाया। अभय ने आरोप लगाते हुए कहा कि हरियाणा के जिन इलाकों में पीने के पानी की कमी है, सरकार ने वहां कोई योजना शुरू नहीं की।

चौटाला ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार ने 6 अगस्त से पहले उन इलाकों से पीने के पानी की कमी को दूर नहीं किया, तो वे पूरे विपक्ष के साथ वहां धरने पर बैठ जाएंगे।

अभय ने दादूपुर नलवी नहर का भी मुद्दा आठाया और कहा कि सरकार ने वो बंद करके दो किसानों के साथ न्याय किया है।

इनेलो नेता ने पूछा कि हरियाणा सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का फैसले आने के बाद इस मसले पर क्या कदम उठाए हैं, जिससे पानी हरियाणा को मिले।

तो वहीं, कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने पंचकूला में धरने पर बैठे कर्मचारियों का मुद्दा उठाया। सुरजेवाला ने कहा कि सरकार को कर्मचारियों से बातचीत करनी चाहिए, ताकि बीच का रास्ता निकल सके। इसके साथ ही उन्होंने धरोदी इलाके में पीने के पानी का समाधान भी बताया। उन्होंने कहा कि अगर सरकार धरौदी माइनर को बरवाला ब्रांच से जोड़ दे, तो ये समस्या दूर हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *